29 Mar 2024, 18:39:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुंबई और दिल्ली से 28 नयी उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 1:43AM | Updated Date: Apr 24 2019 1:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने 26 अप्रैल से दिल्ली और मुंबई से 28 नयी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि 26 अप्रैल से दिल्ली और मुंबई के बीच वह छह उड़ानें शुरू करेगी। मुंबई से अन्य शहरों के लिए 14 और दिल्ली से अन्य शहरों के लिए आठ उड़ानें शुरू की जायेंगी। मुंबई से शुरू होने वाली उड़ानें दिल्ली के अलावा, जयपुर, अमृतसर, मेंगलुरु और कोयम्बटूर के लिए होंगी। मुंबई से पटना, हैदराबाद और कोलकाता के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ायी जायेगी। दिल्ली से पटना और बेंगलुरु के लिए दो-दो नयी उड़ानें शुरू की जायेंगी। ये सभी दैनिक उड़ानें होंगी। वित्तीय संकट के कारण निजी विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज का परिचालन अस्थायी रूप से रद्द होने के बाद दिल्ली और मुंबई के उसके स्लॉट अन्य विमान सेवा कंपनियों को दिये जा रहे हैं। इसी के तहत स्पाइसजेट को ये स्लॉट दिये गये हैं। सभी विमान सेवा कंपनियाँ जेट एयरवेज की बाजार हिस्सेदारी पर कब्जे की होड़ में हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »