25 Apr 2024, 16:43:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रिलायंस साल के अंत तक शुरू करेगी 4जी सेवा: अंबानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2015 2:30PM | Updated Date: Jun 12 2015 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि अगले एक से डेढ़ साल में कंपनी दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश करने वाली है।
 
इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक रिलायंस जिओ अपनी 4जी सेवा शुरू कर देगी और 4000 रुपए तक की कीमत में 4जी फोन भी लेकर आने पर विचार कर रही है। साथ ही कंपनी अपने बंद पड़े सभी पेट्रोल पंपों को दोबारा शुरू करेगी। यह बात मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को एजीएम की बैठक के दौरान कही।
 
आरआईएल की शुक्रवार को 41वीं सालाना आम बैठक (एजीएम ) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जिओ के पास फिलहाल 2.50 लाख किमी की ऑप्टिक फाइबर लाइन है। इसको अगले तीन साल तक बढ़ाकर दोगुना करने की योजना है। उनके अनुसार रिलायंस जियो सर्विस देश के सभी 29 राज्‍यों को कवर करेगी और इस साल 80 फीसदी लोगों तक रिलायंस जिओ की सेवाएं पहुंच जाएंगी।
 
मुकेश अंबानी ने बताया कि वित्त वर्ष 2015 में पूंजीगत व्यय एक लाख करोड़ रुपए से अधिक किया गया है। साथ ही वित्त वर्ष 2014-2015 में कंपनी ने 6124 करोड़ रुपए आयकर चुकाया है, जो अब तक सबसे ज्यादा है। साथ ही पेट्रोकेमिकल के कारोबार में भी कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »