29 Mar 2024, 00:19:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

धमतरी में कांग्रेस लगातार तीन बार चुनाव नहीं जीत पाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 5:49PM | Updated Date: Dec 14 2018 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लगातार तीन बार जीतने का रिकॉर्ड नहीं बन पाया। इस चुनाव में भाजपा को जीत मिल गई है। आंकड़े बताते हैं कि पूर्व में 14 बार हुए विधानसभा चुनाव में पहले दो बार कांग्रेस और इसके बाद जनसंघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी जीतती आ रही है। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि कांग्रेस की चली आंधी में धमतरी सीट का यह मिथक टूट जायेगा। मगर ऐसा नहीं हो सका। गुरुमुख सिंह होरा पिछले दो बार लगातार विधायक रह चुके हैं। इस बार 15 वें चुनाव में इस मिथक को तोड़कर तीसरी बार निर्वाचित होने की लोगों को उम्मीद थी।

मगर धमतरी का इतिहास अपने आप में कायम रहा और यहां से भाजपा को जीत मिल गई। इसी तरह धमतरी जिले के सिहावा (सुरक्षित) सीट पर लगातार चौथी बार नया चेहरा विधायक बना है। सिहावा विधानसभा चुनाव में वहां के मतदाताओं ने लगातार चौथी बार अपना निर्णय नये चेहरे पर दिया है। पिछले तीन चुनाव में पिंकी शिवराज शाह, अंबिका मरकाम और श्रवण मरकाम को चुनाव जिताकर विधान सभा में भेजा गया था। इस बार नए चेहरे के रूप में कांग्रेस की डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव निर्वाचित हुई हैं। इस तरह सिहावा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपनी सोच के अनुरूप हर चुनाव में नए चेहरे को मौका देते आ रहे हैं। ऐसा करते हुए उन्होंने 4 चुनाव संपन्न करा दिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »