16 Apr 2024, 19:24:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत सुनिश्चित: बृजमोहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2018 6:19PM | Updated Date: Dec 1 2018 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को दावा किया कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत सुनिश्चित है और राज्य में पार्टी की चौथी बार सरकार बनेगी। अग्रवाल ने यहां यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का भाजपा पर पूरा भरोसा है और पहले की तरह इस बार भी लोगों ने अपना समर्थन जताया है। उन्होंने दावा किया कि विकास के लक्ष्य को लेकर भाजपा का विजयरथ चलता रहेगा और वह अब चौथी बार सत्ता में आएगी।

मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा मौजूदा चुनाव में तीसरे मोर्चे का असर होने की स्वीकारोक्ति के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने सहमति जताई, लेकिन कहा कि इसका नुकसान कांग्रेस को ही होगा और तीसरे मोर्चे की व जह से कांग्रेस का ही वोट कटेगा। कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में उनकी (कांग्रेस की) सरकार बनने पर 10 दिन में किसानों का ऋण माफ करने संबंधी दावे को लेकर उन्होंने कहा कि यह अव्यवहारिक ही नहीं, बल्कि असंभव भी है। उन्होंने कहा कि दस दिन में ऋण माफी किसी भी स्थिति में मुमकिन नहीं है। यह पूछे जाने पर कि भाजपा शासित राज्यों में सर्वाधिक दिनों तक मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बनाने वाले छत्तीसगढ़ के मौजूदा डॉ. रमन सिंह क्या भविष्य में बतौर मुख्यमंत्री 10 हजार दिन का रिकॉर्ड  बनाएंगे, इस पर श्री अग्रवाल  ने कहा यह तो केंद्रीय  नेतृत्व ही तय करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »