20 Apr 2024, 05:18:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ : आयल फैक्ट्री में विस्फोट - एक कर्मचारी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2018 5:06PM | Updated Date: Nov 30 2018 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजनांदगांव। छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित एक आयल फैक्ट्री में आज सुबह आयल बदलते समय एक धमाके से एक कर्मचारी गंभीर रुप से झुलस गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आयल एक्सचेंज करते समय आग लगने से ब्रायलर फट गया, जिससे वहाँ कार्यरत भोलाराम (54) नाम का एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मनकी के पास एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वहां आग लग गई, जिसे दमकल वाहनों की मदद से बुझा लिया गया। इस मामले में फैक्ट्री संचालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »