29 Mar 2024, 16:32:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांकेर के जंगल से पांच किलोग्राम का प्रेशर बम बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2018 7:41PM | Updated Date: Nov 17 2018 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कांकेर। छत्तीसगढ के कांकेर जिले में आज सुबह गश्त पर निकले केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने एक प्रेशर बम बरामद किया, जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोयली बेड़ा थाना क्षेत्र के उदनपुर और जीरमतराई गांव के बीच नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पांच किलोग्राम का प्रेशर बम लगाया था, जिसे सुरक्षा बलों ने ट्रैस करके निष्क्रिय कर दिया। जिस जगह से प्रेशर बम बरामद किया गया है, उसी जगह पर 11 नवंबर को माओवादियों के हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था। नक्सलियों द्वारा बस्तर संभाग के सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर बम और बारूदी सुरंग का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं बम विरोधी दस्ता द्वारा पतासाजी करके इसे निष्क्रिय किया जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »