29 Mar 2024, 17:04:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में वोटिंग से पहले छह ब्लास्ट - एक जवान शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 11:23AM | Updated Date: Nov 12 2018 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को होने वाली विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले रविवार को राज्य के कांकेर जिले में नक्सलियों ने बीएसएफ की एक सर्च टीम पर आईईडी के जरिये हमला किया। बीएसएफ की एक पट्रोलिंग टीम सुबह कोयलीबेड़ा इलाके में पट्रोलिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए एक के बाद एक छह ब्लास्ट कर दिए। 
 
ब्लास्ट की चपेट में बीएसएफ का एक वाहन भी आ गया। ऐंटी-नक्सल आॅपरेशंस के डीआईजी पी. सुंदराज ने बताया कि हमले में बीएसएफ जवान महिंदर सिंह शहीद हो गए। सूत्रों के मुताबिक दंतेवाड़ा में नक्सलियों को इकट्ठा होते देखा गया है।  सुरक्षा बल सर्च आॅपरेशन चला रहे हैं। सोमवार को खतरे की आशंका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »