29 Mar 2024, 18:21:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह ने राजनांदगांव सीट से दाखिल किया नामांकन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 6:55PM | Updated Date: Oct 23 2018 6:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राजनांदगांव सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। डॉ. सिंह दोपहर यहां योगी आदित्यनाथ के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और शुभ मुहूर्त में दो सेटो में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर अन्य लोगो के अलावा उनके सांसद पुत्र अभिषेक सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह भी मौजूद थी। डॉ. सिंह नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद योगी के साथ यहां के शीतला माता मन्दिर गए और पूजा अर्चना की।

राजनांदगांव जिले की शेष पांच सीटो के भाजपा उम्मीदवारों ने भी अपने पर्चे शुभ मुहूर्त में दाखिल किए। इसके बाद सभी निगम स्कूल परिसर पहुंचे जहां पर आयोजित नामांकन रैली को योगी आदित्यनाथ एवं डॉ. सिंह सम्बोधित करेंगे,इसके बाद पुन? जुलूस की शक्ल में में डॉ. सिंह  समेत सभी भाजपा उम्मीदवार कलेक्ट्रेट जायेंगे और नामांकन के और सेट दाखिल करेंगे। राजनांदगांव सीट से डॉ. सिंह  तीसरी बार चुनाव लड़ रहे है। इस बार उनके खिलाफ कांग्रेंस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। डॉ. सिंह एवं श्रीमता शुक्ला के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »