20 Apr 2024, 12:14:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बसपा से गठबंधन के बाद फैसला : चुनाव नहीं लड़ेंगे जोगी, बहू बसपा में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 11:22AM | Updated Date: Oct 20 2018 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जेसीसी) के प्रमुख अजीत जोगी  विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। शुक्रवार को उनके बेटे अमित जोगी ने यह बात कही। अमित जोगी ने कहा कि जेसीसी, बहुजन समाज पार्टी और सीपीआई महागठबंधन ने फैसला लिया है कि 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए अजीत जोगी चुनाव नहीं लड़ेंगे। जोगी खुद चुनाव लड़ने के बजाए प्रचार पर फोकस करेंगे। इसके पीछे लक्ष्य पार्टी के प्रचार को मजबूत बनाकर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाना है।
 
छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने इससे पहले ऐलान किया था कि वे मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ राजनंदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे। वे इसके लिए पिछले दो महीनों से प्रचार भी कर रहे थे, लेकिन इस फैसले के बाद अब पार्टी तय करेगी कि राजनंदगांव से कौन चुनाव लड़ेगा। 20 सितंबर को बसपा ने अजीत जोगी की पार्टी जेसीसी से गठबंधन किया था। मायावती ने कहा था कि उनकी पार्टी 35 सीटों और जेसीसी 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
 
अकलतरा से लड़ेंगी चुनाव
अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गई हैं। ऋचा जोगी को शुक्रवार को बसपा की औपचारिक सदस्यता मिली। ऋचा ने बीते रविवार को बसपा की सदस्यता के लिए आवेदन दिया था। ऋचा बसपा की टिकट पर अकलतरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »