19 Apr 2024, 18:37:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित एक क्षेत्र में आज सुबह एक नक्सली विस्फोट की चपेट में आकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के तीन जवान घायल हो गए। पानाबरस बेस कैंप क्षेत्र के कनेली के पास हुए इस विस्फोट में घायल तीनों जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि आज सुबह से ही कुछ पार्टियां अलग-अलग टीम बनाकर गश्त करते हुए  क्षेत्र में घूम रही थी।

इसी बीच पानाबरस बेस कैंप के कनेरी रामगढ़ के मध्य नक्सलियों ने विस्फोट किया, जिसमें तीन जवानों को मामूली चोट आईं हैं। सभी को मानपुर हास्पिटल लाया गया है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि जिले में चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही बड़ी संख्या में सशस्त्र बलों की टीम भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रही है। पुलिस भी पूरी सतर्कता के साथ गश्त कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »