20 Apr 2024, 11:06:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ - रमन भिलाई दुर्घटना रमन ने भिलाई संयंत्र हादसे पर किया गहरा शोक व्यक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 6:41PM | Updated Date: Oct 9 2018 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हादसे पर कई कर्मचारियों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डा.सिंह ने यहां जारी शोक सन्देश में दिवंगत श्रमिको के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होने कहा कि इस औद्योगिक दुर्घटना का उल्लेख करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र सहित राज्य के सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सभी उद्योगों में मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। डा.सिंह ने कहा कि सभी उद्योगों में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए और तकनीकी दृष्टि से भी मशीनों आदि की लगातार देखभाल होती रहनी चाहिए। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »