18 Apr 2024, 15:03:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आम आदमी पार्टी ने बोला छत्तीसगढ सरकार पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 3:01PM | Updated Date: Oct 9 2018 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी (आप) के छत्तीसगढ़ प्रभारी व दिल्ली सरकार में श्रम मंत्री गोपाल राय ने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार का विकास केवल हवाई विकास है।
 
राय आज यहां संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार का विकास केवल हवाई विकास है, देश की दोनों प्रमुख पार्टियों में से छत्तीसगढ़ का पहले कांग्रेस और अब पिछले 15 सालों से भाजपा की सरकार ने शोषण ही किया है। 
 
उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक धनी प्रदेश छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा नहीं दे पाना सरकार के लिए शर्म की बात है।  आप प्रभारी राय ने नगर में चुनावी शंखनाद करते हुए राजनांदगांव विधानसभा के लिए वरुण तिवारी को प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »