29 Mar 2024, 14:25:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

धमतरी के कलेक्टोरेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 9:33PM | Updated Date: Sep 22 2018 9:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद तहसील अंतर्गत ग्राम भेंड्री के एक युवक ने आज दोपहर कलेक्टोरेट परिसर में अपने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की, जिसे वहां मौजूद पुलिस होमगार्ड और अपर कलेक्टर के ड्राइवर ने बचा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भेंड्री के रोशन साहू (40) का परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जमीन संबंधी विवाद है। इससे क्षुब्ध होकर आज कलेक्टोरेट परिसर पहुंचा। अपने हाथ में वह  केरोसीन का डिब्बा लिए हुए था। वहां अचानक उसने अपने शरीर में केरोसिन छिड़क दिया। जैसे ही माचिस लगाने वाला था, उसी समय वहां मौजूद होमगार्ड टी पी गोस्वामी और वाहन चालक गौकरण सिंग ने शोर मचाकर उसके हाथ से  माचिस छीन ली। जिससे वह आग नहीं लगा पाया। रोशन को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »