29 Mar 2024, 21:20:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

एक-एक लाख के दो इनामी सहित छह नक्सली गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 8:52PM | Updated Date: Sep 22 2018 8:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुकमा। छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस ने एक-एक लाख रुपए के दो नक्सली सहित छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) दूसरी बटालियन और जÞलिा बल की संयुक्त पार्टी गादीरास थाना क्षेत्र के बोड़को के जंगलों की ओर निकली थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीण फोर्स को देखते ही भगाने लगे जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुछताछ में ग्रामीणों ने नक्सली संगठन में काम करने की बात स्वीकार की।
 
तस्दीक के बाद इन छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर किया गया। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में मड़कम लखा, रवा लखा, वेट्टी हूंगा, इंडो राजू, इंडो पेज्जे और कलमू हुर्रे हैं। इनमें मिलिशिया सदस्य मड़कम लखा और सीएनएन सदस्य कलमू हुर्रे पर राज्य सरकार ने एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। ये सभी ग्राम बोड़को के खासपार के रहने वाले हैं और इन पर ग्राम पेरिया के ग्रामीण कमलू देवा की हत्या का आरोप है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »