24 Apr 2024, 04:59:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

गरियाबंद में नक्सलियों की गतिविधियों में वृद्धि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 5:07PM | Updated Date: Sep 20 2018 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में  नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ने की खबरों के बीच जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर मैनपुर पुलिस ने नक्सलियों द्वारा लगाया गया एक बैनर आज जप्त कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मैनपुर से जाड़ापदर व कुल्हाडीघाट जाने वाले मुख्यमार्ग में  बुधवार रात में नक्सलियों ने  बैनर लगाकर सनसनी फैला दी। इसकी जानकारी पुलिस को गुरुवार को मिली।

इस व्यस्त सड़क के बीचों बीच माओवादियों द्वारा लगाये गये बैनर में नक्सलियों के समर्थन का जिक्र किया गया है। नक्सलियों ने जिस स्थान पर  बैनर लगाया हैं,वहां से मैनपुर थाना की दूरी बमुश्किल 3 किलोमीटर है। पूर्व में नक्सली पेड़ काट कर मार्ग अवरूद्ध करने और तेंदूपत्ता फड़ में आगजनी जैसी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। लेकिन पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के चलते नक्सली गतिविधियां लगभग थम सी गई थीं। दो-तीन माह के बाद इस इलाके में नक्सली बैनर देखे गए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »