29 Mar 2024, 20:24:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

कुरकुरी के समीप जंगल में मिला हाथी का शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2018 7:16PM | Updated Date: Sep 19 2018 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कुनकुरी वनपरिक्षेत्र का बासनतला गांव के समीप आज सुबह जंगली हाथी का शव बरामद किया गया। वन मंडल अधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि बीते एक सप्ताह से बादलखोल अभ्यारण्य के समीप 15 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा था। इसी दल का एक वृद्ध हाथी का शव बासनतला गांव के समीप बरामद हुआ है।

उन्होंने कहा कि हाथी के शव का प्रारंभिक परीक्षण में स्वाभाविक मौत प्रतीत हुई है, लेकिन मृत हाथी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी। राजपूत ने बताया कि इन दिनों खेतों में धान की फसल की हरियाली के चलते जंगली हाथियों के दल जंगल से आबादी क्षेत्र में पहुंच जा रहे हैं। इन हाथियों से लोगों की जान माल की सुरक्षा के हाथियों की सतत निगरानी रखी जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »