29 Mar 2024, 00:32:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नक्सल प्रभावित इलाके में युवक की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2018 6:43PM | Updated Date: Sep 12 2018 6:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आने वाले ग्राम चिल्हाटी एवं दिवालगुंडरा के बीच आज सुबह एक व्यक्ति की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक अर्जुन अंबादे (30) अंबागढ़ चौकी स्थित पेट्रोल पंप में चौकीदार के रूप में कार्यरत था। सुबह उसके शव की सूचना पुलिस को मिली। युवक के सिर पर किसी हथियार से वार किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की है। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी योगेश साहू ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना में नक्सलियों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »