19 Apr 2024, 11:16:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय में पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर किया गया आज भारत बंद सफल रहा। यहां पर व्यापारियों ने अपनी प्रतिष्ठानों को बंद रखा। सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता दुकानों को बंद कराते दिखाई दिए। रायपुर व देवभोग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी नहीं के बराबर रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक में एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पेट्रोल डीजल के दाम कम करने पर जोर दिया। इस बंद से जनजीवन प्रभावित हुआ। दूसरी ओर भारत बंद के कारण बस स्टैंड में यात्री वाहनों का इंतजार करके  दिखायी दिए। यहां तक आगामी दिनों में महिलाओं का विशेष पर्व तीजा का त्यौहार होने के चलते खरीदारी के लिए मार्ग पर वाहनों के नहीं चलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »