26 Apr 2024, 01:52:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

राजनांदगांव में कांग्रेस का भारत बंद का व्यापक असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 6:09PM | Updated Date: Sep 10 2018 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजनांदगाँव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कांग्रेस का भारत बंद का असर असर शहर ही नही ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई दिया। देशभर में पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर कांग्रेस एवं उनके सहयोगी, विपक्षी दलों ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केन्द्र की मोदी सराकर के विरूद्ध जमकर हल्ला बोलते हुए आज भारत बंद किया गया। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में इसका व्यापक असर दिखा। नगर का मानव मंदिर चौक, गंज लाईन, भारत माता चौक, सिनेमा लाईन, कामठी लाईन तथा सदर लाईन में बंद का असर रहा है। वहीं दवायों की दुकानें व जरूरी सेवाएँ प्रारंभ रही। कहीं भी अप्रिय घटना के समाचार नहीं है। आदिवासी वन बहुय नक्सल क्षेत्रों में भी बंद का व्यापक असर सुबह से ही दर्ज किया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »