19 Apr 2024, 20:13:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ में किसी भी दल को नहीं मिलेगा बहुमत- गोपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2018 7:38PM | Updated Date: Sep 4 2018 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने दावा किया है कि छत्तीसगढ में आमामी विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। राय ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने लोगों को लालच दिया और कांग्रेस ने ऊपरी तौर पर विश्वास तोड़ा। विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस की सबसे ज्यादा बुरी हालत है। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा और भाजपा तीसरे नंबर पर रहेगी।

उन्होंने कहा कि आप की ओर से चलाए गए दो चरणों के डोर-टू-डोर कैंपेन से यह बात सामने आई है। लोगों में भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनों को लेकर बहुत गुस्सा है। यहां वर्तमान में कांग्रेस के विधायकों वहां से जीत नहीं मिल सकती। क्योंकि विधायकों ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। नई जगहों पर जरूर कांग्रेस को जीत मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि अगर (आप) बड़ी पार्टी के रूप में उभरी तो कांग्रेस मुद्दों के आधार पर समर्थक लिया जाएगा। उनकी जानकारी के मुताबिक 35 से 40 सीटें आप को मिलेंगे। कांग्रेस दूसरे स्थान पर होगा। उन्होंने कहा कि लोगों में गुस्सा है। वे बदलाव चाहते हैं। आप उनके लिए अच्छा विकल्प है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »