20 Apr 2024, 21:39:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

रायगढ़ में झाड़यिों में फिर मिला नवजात शिशु का शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 4:53PM | Updated Date: Aug 18 2018 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में फिर जिला कलेक्ट्रेट के पास केलो नदी के किनारे झाड़यिों में एक बार फिर नवजात शिशु का शव पाया गया।इससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। इस शव को केलो नदी के किनारे बस्ती के रहने वाले राजेंद्र निषाद ने देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और दूसरे लोगों को दी गई।केलो नदी के किनारे शव मिलने की खबर से बड़ी संख्या में यहां पर लोगों का जमघट लग गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विवेचना शुरू की। रायगढ़ शहर में नवजात शिशुओं का नदी के किनारे झाडि़यों में शव मिलना कोई नई बात नहीं रह गई है,अभी कुछ दिन पहले ही प्रमुख मंदिर के पास झाड़यिों में दो नवजात शिशुओं का शव पाया गया था।इस मामले को पुलिस अब तक कोई सुराग ढूंढ पाती फिर एक बार नवजात शिशु के शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है।शहरवासी इसे अवैध संबंधों की परिणीति मान रहे हैं।

लोगों की माने तो यह अवैध संबंधों का ही परिणाम है और लोक लाज के भय से अवैध संतान को जन्म के बाद मारकर इस तरह से झाड़यिों नदियों में फेंक दे रहे हैं। जिला प्रशासन ने शहर में आए दिन इस तरह की घटना को लेकर झूला घर भी बना रखा है। कुछ समय पहले जिला प्रशासन द्वारा एक मुहिम चला कर लोगों को जागरूक किया था कि वह इस तरह से नवजात को नही मारे बल्कि झूला घर में चुपचाप से लाकर डाल कर जा सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »