25 Apr 2024, 15:13:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

पेपर मिल में गैस रिसाव से एक मृत तीन गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2018 4:24PM | Updated Date: Aug 8 2018 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थानांतर्गत आने वाले ग्राम अर्जूनी के पास स्थित एक पेपर मिल में गैस रिसाव से एक युवक की मृत्यु हो गई और तीन गंभीर रुप से बीमार पड गए। इनमें दो को भिलाई तथा एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात गैस चेंबर साफ करने उतरे चार मजदूर जहरीली गैस के चपेट में आ गये। इनमें कमलेश सेन (25) की मृत्यु हो गई। वह उत्तर प्रदेश के आम्बेडकर नगर जहांगीर थाने के धरमपुर निवासी है।

तीन अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। इनमें दो को भिलाई भेजा गया जबकि एक मजदूर को जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है, जिसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी प्रभारी ठगियाबाई बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्डम किया जा रहा है, परिजन भी पहुंच गये हैं।  पेपर मिल में काम करने वाले चार मजदूर कमलेश सेन, विनोद गौतम, भूतनाथ महतो और चंद्रेश निशाद टंकी को साफ करने नीचे उतरे थे। केमिकल टंकी में जहरीली गैस फैलने से उसकी चपेट में आ गए। जिसमें कमलेश सेन की मृत्यु हो गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »