19 Apr 2024, 03:50:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

जनता कांग्रेस का 23 जुलाई से शुरू होगा खेत चलो अभियान- जोगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 4:50PM | Updated Date: Jul 21 2018 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ के अघ्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा है कि पार्टी के चुनाव चिन्ह का प्रचार करने के लिए 23 से 29 जुलाई के बीच राज्य में खेत चलो अभियान चलाया जाएगा। जोगी ने आज यहां प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि चुनाव चिन्ह का प्रचार करने के लिए जनता कांग्रेस के तीन लाख सदस्य खेतों में जाएगे। उन्होंने बताया कि जो कार्यकर्ता उस दिन खेत जायेगा वह अपने साथ चुनाव चिन्ह हल लेकर जायेगा। उस दिन खेत में जो भी काम हो रहा है, उसमें हाथ बटाएंगें। उन्होने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को खेतो में पहुंचाएंगे। इसका समापन हरेली त्योहार में सम्पन्न होगा।

हरेली त्योहार के दिन हल की पूजा होगी। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी ग्रामों में जाएंगे। वे स्वयं राजधानी से लगे ग्राम मुजगहन जाएंगे। पूरे अभियान का संजोयक द्वारिका साहू को बनाया गया है। उन्होंने पार्टी का घोषणा पत्र का एक शपथ पत्र भी दिया जिसमें पार्टी की ओर से छत्तीसगढ के किसानों को 25 सौ रुपए किवंटल धान का समर्थन मूल्य , बेरोजगार के लिये सरकारी नौकरी में 100 फीसदी और कल कारखानों में 90 फीसदी आरक्षण,राज्य के मैदानी इलाके में शराबबंदी किए जाने की घोषणा की गई है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी(बसपा)से गठबंधन पर चुप्पी साध ली और कहा कि  औपचारिक रूप से किसी की बात नहीं चल रही है।मायावती से दिल्ली में हुई मुलाकात के संबंघ में कहा कि मैं और मेरी पत्नी दोनों मिलने गए थे, और यह केवल शिष्टाचार भेंट थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »