25 Apr 2024, 05:29:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

हत्या और बलवा का आरोपी थाने से चकमा देकर फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 7:43PM | Updated Date: Jul 11 2018 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ थाने से बलवा और हत्या का आरोपी बृजकिशोर चकमा देकर आज फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के बांका रुमा में 2016 में होली के दौरान बलवा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।इसमें बृजकिशोर मुख्य आरोपी था।घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। कल पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर लैलूंगा थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया था।उसे आज रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी थी।

जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाने में रात में पांच पुलिसवालों की ड्यूटी थी। भोर में लाकअप से किसी अन्य मामले के एक आरोपी को शौच के लिए था इसी दौरान आरोपी बृजकिशोर किसी तरह हथकड़ी से स्वयं को छुड़ाया को छुड़ाया और थाने के सामने से ही निकल भागा। मामले की खबर लगते ही थाने में हलचल मच गई। फिलहाल आरोपी की चारों तरफ नाकेबंदी कर तलाश की जा रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »