23 Apr 2024, 21:18:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

नक्सलियों ने पेड़ काटकर आवागमन किया बाधित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 2:31PM | Updated Date: Jun 25 2018 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित धमतरी जिले के नगरी-बोराई मार्ग पर नक्सलियों ने  कुछ स्थानों पर पेड़ काटकर आवागमन बाधित किया। साथ ही जगह जगह पर्चे भी फेंके। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि कल रात खबर मिलते ही सुरक्षा बलों को भेजकर सुबह होने से पहले ही रास्ता साफ कर दिया गया। इसके अलावा इलाके में सर्फिंग बढ़ा दी गई है। उड़ीसा राज्य कमेटी भाकपा माओवादी के नाम से सीतानदी अभ्यारण आधामाँझी में  ये पर्चे फेंके गए हैं। इसमें आज एक दिवसीय उड़ीसा पूर्वी छत्तीसगढ़ बंद का किया आव्हान किया गया है। धमतरी पुलिस  और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा बाधित मार्ग को शुरू करने के बावजूद कम आवागमन हो रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »