25 Apr 2024, 05:26:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ में 25 जून से थम जाएंगे बसों के पहिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2018 5:12PM | Updated Date: Jun 23 2018 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद यात्री किराया में 40 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में निजी बस ऑपरेटर 25 जून से हड़ताल पर जा रहे है। इससे राज्य में बसों के पहिये थम जाएंगे। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के महासचिव शफीक रजा ने यहां बताया कि बस संचालकों के मुताबिक कई बार शासन को समस्याएं बताई गईं हैं, लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई है।उन्होने कहा कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक सरकार उनकी मांगों पर गंभीर होकर विचार नही करे।

उन्होने कहा कि यात्री किराया में वृद्धि 2016 में 30 फीसदी हुई।उस समय डीजल की कीमत 45 रुपए लीटर थी और वर्तमान में डीजल के दामों में 30 रुपए की बढ़ोतरी हुई और उन्हें 75 रुपए लीटर की दर से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इतने कम किराए में बस चलाना मुश्किल होता जा रहा है। राज्य में परिवहन निगम नही है।निजी बसे ही लम्बी दूरी के परिवहन के लिए यातायात का मुख्य साधन है।राज्य सरकार बसों के किराए का निर्धारण करती है।अगर बस आपरेटर हड़ताल पर जाते है तो राज्य में लम्बी दूरी के यात्री यातायात पर बुरा असर पड़ेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »