29 Mar 2024, 06:27:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ : एडीजी लांगकुमेर नागालैंड के डीजीपी बनाए गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 4:43PM | Updated Date: Jun 22 2018 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। आईपीएस टीजे लांगकुमेर को नागालैंड का डीजीपी नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर भेजने के आदेश गुरुवार देर शाम केंद्र सरकार ने जारी किए। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अवर सचिव अंजन सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लांगकुमेर को जल्द कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है। टीजे लांगकुमेर नक्सल प्रभावित इलाकों सरगुजा और बस्तर में आईजी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें नक्सल मामलों का विशेषज्ञ रणनीतिकार माना जाता है। नक्सल प्रभावित इलाकों में बतौर आईजी उन्होंने कई सफलताएं हासिल की है। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक समेत कई महत्वपूर्ण सम्मानों से नवाजा जा चुका है। ऐसे में उनके अनुभव का लाभ नागालैंड राज्य को भी मिलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »