23 Apr 2024, 18:45:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योग दिवस पर बस्तर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने किया सामूहिक योग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 3:27PM | Updated Date: Jun 21 2018 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बस्तर जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया। यहाँ कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, जल संसाधन, आयाकट एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। सुबह 7 बजे से शुरू हुये योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिकगण और योग से जुड़े विभिन्न संस्थाओं के लगभग 2000 से अधिक लोगों ने भाग लेकर लिया।

इस अवसर पर अग्रवाल ने जगदलपुर में योग भवन के निर्माण के लिए एक रुपए रुपए के स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। योग शरीर को निरोगी रखने का कार्य करता है।  योग ऋषि-मुनियों की संस्कृति है। योग शरीर और मन, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए किया जाता है। इससे शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को नियंत्रित किया जा सकता है। यहाँ योगाभ्यास की शुरूआत ग्रीवा चालन, कटि चालन, घुटना संचालन के साथ हुई।

इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन,भद्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, वक्रासन कराया गया। इसके अलावा कपालभाति, प्राणायाम के अंतर्गत अनुलोम विलोम, भ्रामरी किया गया। इस अवसर पर बस्तर जिले में पूर्व माध्यमिक शाला, हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के साथ ही विभिन्न कार्यालय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योगाभ्यास किया गया। जेल, एयरपोर्ट और विभिन्नि सामाजिक संस्थानों द्वारा भी बडे स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमे लोग बडी संख्या में शामिल हुए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »