24 Apr 2024, 05:02:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से 16 नक्सली गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2018 7:25PM | Updated Date: Jun 13 2018 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की नारायणपुर जिला पुलिस ने दबिश देकर एक-एक लाख रुपए के तीन इनामी समेत कुल 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है। बस्तर के पुलिस महानिरीक्षेक (आईजी) विवेकानंद सिन्हा ने आज यहां बताया कि छोटेडोंगर थाना से संयुक्त पुलिस पार्टी ने जंगल की घेराबंदी कर ग्राम मुसनार, तोयामेटा, पुगांरपाल, इरपानार से एक महिला समेत 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर उन्होंने पूर्व में नक्सल संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप से कार्य करना तथा नक्सली घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।
 
उन्होंने बताया कि एक नक्सली सुखराम उसेण्डी उर्फ दिलीप के विरुद्ध न्यायालय ने वर्ष 2007 के अपराध में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया था। एक लाख रुपए का इनामी सुखराम आदेरबेड़ा जनताना सरकार का अध्यक्ष था। रामू मण्डावी और भदरूराम मण्डावी आदेरबेड़ा मिलिशिया सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। सिन्हा ने बताया कि एक लाख रुपए की इनामी जनिला मण्डावी तोयामेटा डीएकेएमएस की अध्यक्ष वर्ष 2006 से नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर थी।
 
आदेरबेड़ा मिलिशिया सदस्य रूपचंद मण्डावी उर्फ शिवाजी मैनपुर विस्तार प्लाटून सदस्य और नक्सली कमाण्डर रामू का गार्ड रहा। अन्य गिरफ्तार नक्सली आदेरबेड़ा मिलिशिया सदस्य रामसाय पदामी सहित सकरूराम नेताम, फुलंिसग कोर्राम, बुधुराम मण्डावी, सुखधर मण्डावी, बुधराम मण्डावी, टोण्डाराम मण्डावी, पण्डरू कश्यप, लच्छुराम मण्डावी, मासोराम मण्डावी एवं सोनाराम मण्डावी नक्सली सहयोगी के रूप में सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »