24 Apr 2024, 18:41:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

मोदी सरकार ने किया संवैधानिक संस्थाओं का अवमूल्यन- पुनिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2018 5:08PM | Updated Date: May 26 2018 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पीएल पुनिया ने मोदी सरकार पर पिछले चार वर्षों में संवैधानिक संस्थाओं का अवमूल्यन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह चुनावी वादे पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है। पुनिया ने मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल पर यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ी है, महंगाई बेलगाम हो गई किसानों को लागत का दोगुना समर्थन मूल्य देने में असफल रही है।

भ्रष्टाचार चरम पर है, रक्षा बजट कम हुआ और विदेश नीति भी चरमरा गई है।उन्होंने मोदी सरकार को कोसते हुए उनकी खामियां गिनाई और कहा कि यह एक विश्वासघाती सरकार है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अच्छे बहुमत के बाद भी अच्छी सरकार देने में असफल रहे। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख नहीं आया।

हर वर्ग के साथ विश्वासघात किया है। यूपीए ने अपना काम किया अपने काम में जनधन का उपयोग करके ऐसा जश्न कभी नहीं मनाया।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्थानों पर भाजपा और आरएसएस के लोगों भरा जा रहा है।चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठे है।राज्यपाल के पद का भी कैसा सदुपयोग हो रहा है सब जान रहे है।अपने राजनीतिक विरोधियों को ईडी एवं सीबीआई के जरिए परेशान करने का खेल चल रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »