29 Mar 2024, 15:28:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

सवारी वाहन पलटने से 3 की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2018 4:08PM | Updated Date: May 19 2018 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक सवारी वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। चिल्फी थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि जिले के चिल्फी घाटी के पास हनुमान मंदिर के मोड पर एक सवारी वाहन पलट गया। इस हादसे में दो महिला, एक पुरूष की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को चिल्फी बोडला के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वाहन में 30 से अधिक लोग सवार थे। इस वाहन से लोग जिले के बोडला थाना क्षेत्र के कामाडबरी गाँव से मध्यप्रदेश के घुटाटोला गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने गये थे। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को चिकित्सालय भिजवाया। वाहन जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »