19 Apr 2024, 14:08:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 12:27PM | Updated Date: Apr 20 2018 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में सुबह अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर ने यूनीवार्ता को बताया कि तमता स्थित एक ईट भटठा में काम करने वाले मजदूर सनक सिदार 35 वर्ष और दखल विश्वकर्मा 45 वर्ष को खारडोढ़ी गांव के समीप विपरित दिशा से आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। बाईक पर सवार दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक समीप के तिलडेगा गांव के निवासी हैं। ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने ट्रक का पीछा भी किया, लेकिन  ट्रक चालक फरार हो जाने से उसका पता नहीं लग सका है। पत्थलगांव थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »