29 Mar 2024, 13:13:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक से टकराई चार की मौत तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 3:41PM | Updated Date: Mar 21 2018 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजनांदगांव। छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले में लकड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली मोटर साइकिल से टकरा गई जिससे चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के बागनदी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सड़क चिरचारी वन विभाग डिपो के पास कल रात्रि लकड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली मोटर साइकिल से टकरा गई।
 
हादसे में ट्रैक्टर चालक सुमीत नेताम, मजदूर लकेश कुमार, बाइक चालक मयाराम चंद्रवंशी और उसके साथी की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर में सवार मोतीराम मंडावी, विजय मंडावी, कौशल राम को चोटें आई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक अन्य घटना में झाड़ूराम महार (55) ग्राम कहगांव और चिद्दो गांव निवासी केशर बाई की स्थानीय जिला मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतकों ने जहर सेवन किया था। दोनों मामले में बागनदी, मानपुर और डोंगरगांव थाना पुलिस जांच कर रही है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »