25 Apr 2024, 19:44:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 7:20PM | Updated Date: Mar 16 2018 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में स्थित टिम्बर मार्केट परिसर में देर रात मकान में आग लग जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में जय राजवाड़े (40वर्ष), उनकी पत्नी सीमा राजवाड़े (35 वर्ष) और पुत्र अमन राजवाड़े (11वर्ष) की मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ओ.पी.चौधरी ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रेणुका श्रीवास्तव को घटना स्थल पर भेजा। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने घटना में मृत लोगो के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने तीनों मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »