26 Apr 2024, 00:58:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवार्ई, 25 नक्सली मारे, पुलिस अधिक्षक ने किया दावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 4:04PM | Updated Date: Feb 20 2018 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला पुलिस ने दो दिन पहले हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने बताया कि  रविवार को भेज्जी के पास हुई मुठभेड़ में करीब 15 से 25 नक्सली मारे गए हैं, वहीं 40 से अधिक घायल हैं। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस बल और एसटीएफ की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में नक्सलियों के मारे जाने के जवान स्वयं प्रत्यक्षदर्शी हैं। उन्होंने दावा किया कि कई शवों को नक्सली अपने साथ घसीटते हुए भी ले गए। मीना ने बताया  कि  करीब 40 मिनट तक  दोनों  ओर से  गोलीबारी हुई। वहीं जिले के ही एर्राबोर थाना क्षेत्र के ग्राम गगनपल्ली के पास रविवार को हुई एक और मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्ती कड़ती बेमैय्या के रूप में की गई है। उसके खिलाफ हत्या, डकैती समेत अन्य गंभीर अपराध लंबित होना बताया गया है। साथ ही शव के पास से एके 47 भी बरामद हुई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »