29 Mar 2024, 11:03:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

रमन ने जवानों की शहादत पर किया गहरा दुख व्यक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 5:30PM | Updated Date: Feb 23 2018 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए हमले की निन्दा करते हुए सुरक्षा बलों के दो जवानों की शहादत पर गहरा दु?ख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने जारी बयान में नक्सलियों द्वारा सुकमा जिले में एलडमड़गु के पास सड़क निर्माण में लगे एक ठेकेदार के मुंशी की हत्या की घटना की भी तीव्र भर्त्सना की।

उन्होने दोनों शहीद जवानों और दिवंगत मुंशी के शोक - संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में व्यवधान डालकर नक्सलियों ने जन विरोधी और विकास विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है, लेकिन सुरक्षा बलों का मनोबल काफी ऊंचा है। जनता की सुविधा के लिए सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण जरूरी है और जनसहयोग तथा सुरक्षा बलों के सहयोग से विकास के ये सभी कार्य आगे भी जारी रहेंगे।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »