26 Apr 2024, 01:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

भालू ने किया स्कूल के एक प्रधान पाठक हमला...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 5:49PM | Updated Date: Feb 16 2018 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में ऐतमानगर रेंज में हिंसक भालू ने गुरूवार रात सरकारी स्कूल के एक प्रधान पाठक की जान ले ली। तड़के उसी भालू ने वनकर्मी के पति सहित तीन अन्य लोगों पर हमला उन्हें घायल कर दिया। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक ऐतमानगर रेंज के दमऊकुंडा में कथा सिंह (61) बतौर प्रधान पाठक पदस्थ थे। वे गांव में स्कूल के पुराने भवन में निवासरत थे।

गुरूवार रात लगभग 10 बजे वह शौच के लिए नए स्कूल भवन जा रहे थे। उसी दरमियान नजदीक के जंगल से आये भालू ने उन पर हमला बोल दिया। भालू ने उन पर 50 से ज्यादा प्रहार किए। इससे उनकी मौत हो गई। भालू के हमले के दौरान सिंह की चीख-पुकार नजदीक में रहने वाले महिला वनकर्मी गुरुवारीन के परिवार और अन्य लोगों ने सुनी।

लोग वहां पहुंचे तो उनकी आहट पाकर भालू भाग निकला। हमले की आशंका पर रात में ही सुरक्षा संबंधी जतन किए गए। इन सबके बीच विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में तड़के चल रहे बचाव कार्य के दरमियान भालू ने भीड़ में घुसकर हमला बोल दिया। इस घटना में गुरुवारीन का पति जगदीश सिदर और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल भिजवाया गया। उनकी स्थिति को चिंताजनक पाते हुए सभी को बिलासपुर रैफर किया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »