19 Apr 2024, 10:13:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भांसी थाना क्षेत्रान्तार्गत आगजनी सहित अन्य कई गंभीर अपराधों में शामिल चार लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपती ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक एम आर अहिरे ने बताया कि दंपती नागेश और मनिला पर शासन से चार लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। इनमे से एक कामालूर एरिया कमिटी में डिप्टी कमांडर और दूसरी एएमएस अध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि इस दंपती ने फरसपाल क्षेत्र में रेलपात उखाड़ने, आगजनी करने और खदानों में लूटपाट करने जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »