17 Apr 2024, 03:03:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

BJP सांसद का बड़ा बयान: हमारे यहां की लड़कियां 'टना-टन' हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2017 2:45PM | Updated Date: Oct 4 2017 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा से बीजेपी सांसद बंसीलाल महतो ने युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। महतो सोमवार को जिला कुश्ती संघ की ओर से ऊर्जाधानी में आयोजित दंगल के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ की लड़कियों के लिए 'टनाटन' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

महतो ने छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े का नाम लेते हुए कहा कि वो अक्सर बोला करते हैं कि अब बालाओं की जरूरत मुंबई और कलकत्ता से नहीं है, कोरबा की टूरी और छत्तीसगढ़ की लड़कियां टनाटन हो गई हैं।
 
सांसद की विवादित टिप्पणी से नाराज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सांसद से इस्तीफे की मांग की है। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र और मरवाही क्षेत्र के विधायक अमित जोगी भी मौजूद थे। महतो के इस भाषण के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई है और सांसद से इस्तीफे की मांग की है।
 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने सांसद के इस आचरण के लिए राज्य की जनता से माफी मांगे और सांसद से इस्तीफा ले. महतो की छत्तीसगढ़ की लड़कियों के संबंध में की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है। महतो ने राज्य की लड़कियों के संदर्भ में टिप्पणी करते समय शिष्टता और नैतिकता के सारे मापदडों को तोड़ दिया।
 
इधर, सांसद महतो ने अपनी सफाई में कहा है कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं और विपक्ष बेवजह मामले को तूल दे रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »