29 Mar 2024, 10:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

जशपुर में स्कूल बस गड्ढे में गिरने से 10 बच्चे घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2017 3:01PM | Updated Date: Sep 25 2017 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ के जशपुर जिले में आज सुबह एक निजी स्कूल बस के गहरे गड्ढे में गिरने से उसमें सवार 10 बच्चे घायल हो गए। दो बच्चों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। कांसाबेल थाना प्रभारी ओमप्रकाश ध्रुव ने बताया कि ग्राम हथगड़ा के पास स्कूली बच्चों की एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल बच्चों को कांसाबेल स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बस में 30 बच्चे सवार थे। लापरवाही से बस चला रहे चालक अजीत एक्का को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी मामला दर्ज कराने की मांग की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »