25 Apr 2024, 12:49:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ के 21 जिलों की 96 तहसीले सूखा ग्रस्त घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 5:52PM | Updated Date: Sep 12 2017 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 21 जिलों की 96 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कर वहां जल्द राहत कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के प्रारंभ में मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का बोनस देने की सहमति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने मंत्रिपरिषद के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ फसल के बारे में जिला कलेक्टरों से प्राप्त नजरी आंकलन के अनुसार 27 से 21 जिलों की 96 तहसीलों को सूखा ग्रस्त घोषित करने का निर्णय लिया गया।इस निर्णय के बाद अब सूखा प्रभावित क्षेत्रों में रोजगारमूलक राहत कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »