19 Apr 2024, 21:14:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

शर्मनाक: पहले CRPF जवानों ने छात्राओं से राखी बंधवाई, फिर की छेड़छाड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2017 12:22PM | Updated Date: Aug 8 2017 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्तसीगढ़। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां सीआरपीएफ जवानों पर स्‍कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामला दंतेवाड़ा जिले के पालना का है। यहां आदिवासी बालिका छात्रावास में 31 जुलाई को रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां मौजूद सीआरपीएफ जवानों ने छात्राओं के साथ बदसूलकी की। 

आरोप है कि सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान जवानों ने 4-5 छात्राओं से बाथरूम में आपत्तिजनक हरकत की। आरोप है कि 3 जवान एक छात्रा के साथ 15 मिनट तक बाथरूम में बंद रहे। जिसके बाद हॉस्टल वार्डन ने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में की। हॉस्‍टल वार्डन की शिकायत के बाद आरोपी जवानों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
 
एडिशनल एसपी अभिषेक पल्लव के अनुसार अज्ञात वर्दीधारी सीआरपीएफ जवानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी मामले में पीड़िता के बयान दर्ज होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »