25 Apr 2024, 10:47:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

पांच रु. में श्रमिकों को मिलेगा गर्म खाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2017 5:06PM | Updated Date: Jul 29 2017 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार रात अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी निगमों और मंडलों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने मैराथन बैठक में ढाई घंटे से अधिक समय तक उनके साथ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। सीएम ने कहा वे छह महीने में निगम-मंडलों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सीएम ने उन्हें देश के विभिन्न राज्यों का दौरा करने और वहां के सार्वजनिक उपक्रमों में अपनाए जा रहे सर्वश्रेष्ठ नवाचारों का अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा मैं स्वयं इस सिलसिले में बारिश के बाद आंध्रप्रदेश और तेलांगाना जाऊंगा।
 
सरकार के पांच हजार दिन होंगे पूरे
रमन सरकार के कार्यकाल के प्रथम पांच हजार दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इनमें से तेलीबांधा और उरला में 14 अगस्त को योजना का शुभारंभ किया जाएगा। डॉ. रमन सिंह ने कहा मैं स्वयं ऐसे किसी एक स्थान पर श्रमिकों के साथ भोजन करूंगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस योजना में अधिक से अधिक समाज सेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
 
राहत के लिए प्रदेशभर में लगेंगे माइक्रो एटीएम 
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष अशोक बजाज ने सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को शून्य ब्याज दर पर दी जा रही ऋण सुविधा की प्रगति के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने अपेक्स बैंक की माइक्रो एटीएम योजना की भी जानकारी दी। डॉ. रमन सिंह ने उन्हें इस योजना का प्रदेशभर में विस्तार करने के निर्देश दिए।
 
रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कमल विहार आवासीय परियोजना की प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आरडीए द्वारा कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए छोटे आकार के आवासीय भू-खण्ड भी विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा फूलचौक स्थित आरडीए परिसर के बाजार में पार्किंग आदि की सुविधाएं बेहतर ढंग से विकसित करने की योजना बनाई गई है। 
 
(PB News Service) 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »