29 Mar 2024, 13:13:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

ट्रेन से उतार कांग्रेस के पूर्व सांसद के चेहरे पर पोती कालिख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2017 11:57AM | Updated Date: Jul 10 2017 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिलासपुर। इंटक के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष एवं पूर्व सांसद महाबल मिश्रा पर विरोधी गुट के नाराज कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी। घटना रविवार बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस से दिल्ली से कोरबा जा रहे  थे। जब ट्रेन बिलासपुर स्‍टेशन पर रूकी तो नाराज कार्यकर्ताओं उन्‍हे नीचे उतार नीचे उतार लिया और पहले माला पहना कर स्वागत करने का ढोंग करते हुए फोटो खिंचवाई। इसी बीच एक कार्यकर्ता ने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के मुंह पर कालिख पोत दी। पदाधिकारियों का आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की थी। साथ ही इंटक के नाम से फर्जी संगठन चला रहे हैं।
 
यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने बताया कि मिश्रा के कृत्य से पूरे यूथ इंटक के युवाओं में रोष है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर मिश्रा ने अभद्र टिप्पणी की, जिसे हम स्वीकार नही करेंगे। अग्रवाल ने बताया कि मिश्रा इंटक के नाम का फर्जी तरीके से उपयोग कर रहे थे। और इसका दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह कर रहे है जो अक्षम्य है। इस दौरान बिलासपुर शहर अध्यक्ष संजीत बेरियां, अभिषेक बोरकेर, तजम्मुल हक, रवि सोनी, दिनेश सीरिया सहित अन्य उपस्थित थे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »