29 Mar 2024, 14:24:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

खाकी वर्दी में 50 की उम्र में 20 की चुस्‍ती नहीं तो विभाग दिखाएगा बाहर का रास्‍ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2017 5:48PM | Updated Date: Jul 9 2017 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिलाई। पुलिस जवानों को काम से जी चुराने, सुस्‍त और अपनी सेहत को लेकर लापरवाह पुलिस कर्मी को विभाग ने 50 वर्ष की उम्र पार या 20 साल नौकरी कर चुके पुलिस जवानों की कार्यक्षमता और मुस्‍तैदी का आंकलन करेगा। उन्‍हें विवेचना के स्‍तर में सुधार कार्य में कसावट लाने और स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहने को कहा गया है। खराब परफार्मेंस वाले जवानों को अब विभाग बिलकुल नहीं रखेगा। बल्कि नौकरी से बाहर का रास्‍ता दिखा देगा। छत्‍तीसगढ़ शासन सामान्‍य प्रशासन विभाग मंत्रालय से पत्र जारी हुआ है। 
 
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि विवेचना के स्तर को सुधारा जाए। बीट प्रणाली को प्रभावी बनाएं। शराब की अवैध बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। शहर में अनैतिक कार्यों पर नजर हो। उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि आज के दौर में आपमें व्यासायिक ज्ञान होना जरूरी है। एएसपी ने जवानों को कार्य दक्षता बढ़ाने के टिप्स दिए। बैठक में स्वास्थ्य के प्रति विशेष हिदायत दी गई। कहा गया कि पुलिस की नौकरी में है इसलिए हमेशा फिट रहें। तोंद को कम करें। आड़ी-तिरछी चाल को सुधारें। वहीं कार्य में कसावट लाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »