29 Mar 2024, 19:43:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

नक्‍सली कमांडर हिडमा पर 40 लाख रूपए का इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 3:25PM | Updated Date: Jun 29 2017 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तरांचल में 40 लाख के इनामी नक्‍सली कमांडर हिडमा के मारे जाने की घटना तेज हो गई है। तीन दिन पहले 'ऑपरेशन प्रहार' में उसको गोली लगी थी। एक उच्‍च पदस्‍थ पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि बीजापुर मुठभेड़ में हिडमा भी मौजूद था पक्‍के तौर पर उसे भी गोली लगी है। बस्‍तरांचल के आईजी विवेकानंद सिन्‍हा ने बताया कि अभी हम भी इसकी पुष्टि करने में जुटे हुए है। पुलिस के अधिकारी इस मामले की तह तक जाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे  है। 
 
बस्‍तरांचल का स्‍थानीय निवासी 25 वर्षीय हिडमा पिछले कुछ वर्षों में नक्‍सली रैंक में तेजी से उभरा था। बीजापुर- सुकमा इलाके में तैनात पीपुल्‍स लिबरेशन गुरिल्‍ला आर्मी एक का वह कमांडर बन गया था। 25 अप्रैल को 25 जवानों की हत्‍या करने वाली नक्‍सली टीम की अगुवाई हिडमा कर रहा था। लगभग 300 नक्‍सलियों ने जवानों को धोखे से घेर कर मार दिया था। इसके पहले 2013 में झीरम घाटी में हुए नक्‍सली हमले में भी हिडमा शामिल था। इस हमले में छत्‍तीसगढ़ के बड़ें कांग्रेस नेताओं समेत 31 लोग मारे गए थे। सरकार ने हिडमा पर कुल 40 लाख रूपए का इनाम घोषित किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »