20 Apr 2024, 03:10:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुकमाः नक्सलियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, 12 नक्सली ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 4:08PM | Updated Date: Jun 25 2017 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ ऑप्रेशन प्रहार में 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 5 जवानों के घायल होने की खबर है। वहीं इस मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, जबकि 10 नक्सलियों के घायल हाेने की खबर है।
 
इससे पहले छत्तीसगढ़ में रविवार को घायल जवानों के रेस्क्यू के लिए इंडियन एयरफोर्स ने हेलिकॉप्टर भेजे थे। लेकिन नक्सलियों ने हेलिकॉप्टर पर भी हमला कर दिया। हालांकि अब तक इस हमले में किसी नुकसान की ख़बर नहीं आई है। सभी घायल जवानों को इलाज़ के लिए रायपुर लाया जा रहा था।
 
इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने दंतेवाड़ा के डोडी तुमनार में एक नक्सली कैंप को तबाह कर दिया है। सुरक्षा बलों को इस कैंप से पांच हैंड मेड ग्रेनेड और साजो सामान मिला है। वहीं छत्तीसगढ़ के टोंडामार्का में घायल जवानों को रेस्क्यू करने आए हेलिकॉप्टर पर नक्सली ने फायरिंग कर दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »