29 Mar 2024, 17:48:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 जवान घायल, 3 गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 5:39PM | Updated Date: Jun 24 2017 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ में एसटीएफ के पांच जवान घायल हो गए इसमें तीन जवान गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस अधिकारिरयों ने बताया कि चिंतागुफा थाना क्षेत्र में एसटीएफ, डीआरजी और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवानों को नक्सली विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। जब सुरक्षा बल के जवान चिंतागुफा के जंगल में थे तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बल ने भी जवाबी कार्वाई की। अभी भी वहां मुठभेड़ जारी है।

इससे पहले अप्रैल महीने की 24 तारीख को चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरकापाल गांव के करीब नक्सलियों ने सीआरपीएफ के दल पर हमला कर दिया था। इस हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »