19 Apr 2024, 10:05:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

बिलासपुर में टेम्प्रेचर 49.3 पर, गर्मी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2017 12:05PM | Updated Date: May 23 2017 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। मध्य भारत में मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव नहीं होने से गर्मी इन दिनों चरम पर है। छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहने से तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। 

छत्तीसगढ़ राज्य सहित विदर्भ व आंतरिक ओडिशा के हिस्सों में लू का प्रकोप बना हुआ है। रेगिस्तानी गर्म हवाएं दिन व रात में चलने से तापमान बढ़ा हुआ है। सोमवार को प्रदेश में रायपुर, माना, जगदलपुर में तापमान अधिक दर्ज किया। बिलासपुर में भी पारा 49.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बिलासपुर में पारा सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक होने से लोगों का हाल-बेहाल है। गर्मी ऐसी है कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक एक-दो स्थानों पर कल भी लोगों का लू से बुरा हाल हो सकता है।

प्रदेश के ऊपर चक्रवात नहीं
छत्तीसगढ़ के ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती सिस्टम मई में नहीं बनने से बारिश का अभाव रहा। इससे पूरा महीना शुष्क मौसम के साथ ड्राई बना हुआ है। बिलासपुर व रायपुर सहित मैदानी इलाकोंं में गर्मी में होने वाली बारिश नहीं होने से तापमान का पारा नीचे नहीं लुढ़क रहा है। लगातार गर्म हवाओं की चपेट से लू बेचैन करने वाली है। 

रात में भी लू
राज्य के कई हिस्सों में गर्मी की स्थिति के तहत पारा 45 डिग्री के निशान के ऊपर पहुंच रहा है। वहीं राजधानी में सोमवार को 45 डिग्री सेल्सियस के दोपहर में और रात में 31 डिग्री तापमान सामान्य से तीन अधिक दर्ज किया गया है। रात में भी लू सता रही है।

42 से 46 डिग्री तक बना रहेगा तापमान
मई में रायपुर व बिलासपुर का तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है। बिलासपुर में पारा 49 डिग्री के पार होने को लेकर मौसम विभाग ने भी नोटिस में लिया है। अब तक बिलासपुर में सर्वाधिक 47.3 डिग्री 24 मई को 2013 में दर्ज किया गया है। यानी इस साल चार साल पुराना रिकार्ड टूट गया है। राजधानी में 30 मई 1988 को सर्वाधिक गर्मी 47.9 डिग्री का रिकार्ड दर्ज है। मई के आखरी सप्ताह में भी 42 से 46 डिग्री तक राजधानी का तापमान बना रह सकता है।
-डॉ. प्रकाश खरे, निदेशक
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »