25 Apr 2024, 13:44:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीजापुर में मुठभेड़ में दो जवान घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2017 3:15PM | Updated Date: May 14 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजापुर। छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। बस्तर पुलिस उपमहानिरीक्षक सुन्दरराज पी ने बताया कि जिला आरक्षित बल के जवान सुबह ग्राम बासागुडा में गश्त के लिए निकले थे। गश्त के दौरान जंगलों के पास नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस बल द्वारा भी जवाबी गोलीबारी की गई। 

इस दौरान बल के प्रधान आरक्षक राजू कोडमल और सहायक आरक्षक सुरेश मडकाम गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर नक्सली घने जंगलों की आड़ में भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »